Breaking NewsNational

भारतीय सेना के 3 जवान शहीद, 6 जवान लापता, आखिर कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा?

भारत के नॉर्थ-ईस्ट के कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है। इस बीच सिक्किम से दुख भरी खबर सामने आई है। यहां सेना का एक कैंप लैंडस्लाइड की चपेट में आ गया जिस कारण 3 जवान शहीद हो गए हैं।

भारत के सिक्किम में प्राकृतिक आपदा ने बड़ी तबाही मचाई है। इस आपदा में भारतीय सेना को भी बड़ा नुकसान हुआ है। जानकारी के मुताबिक, सिक्किम के छतेन में भूस्खलन यानी कि लैंडस्लाइड की चपेट में भारतीय सेना का एक कैंप आ गया है। इस लैंडस्लाइड की चपेट में आने के कारण भारतीय सेना के 3 जवान शहीद हो गए हैं। वहीं, सेना के 6 जवान अब भी लापता हैं जिनकी तलाश की जा रही है। आइए जानते हैं कि ये हादसा कब, कहां और कैसे हुआ है।

कैसे हुआ हादसा?

दरअसल, सिक्किम में लैंडस्लाइड की ये घटना लाचेन जिले के चाटन इलाके में हुई है। एक रक्षा अधिकारी ने सोमवार को जानकारी दी है कि रविवार को शाम 7 बजे के करीब लाचेन कस्बे के पास भारी बारिश के कारण भयानक लैंडस्लाइड हुआ था। इसमें तीन सैनिक शहीद हो गए। इसके अलावा चार अन्य सैनिकों को मामूली चोटे आईं और उन्हें बचा लिया गया है। इसके अलावा 6 जवान अब भी लापता हैं।

Advertisements
Ad 13

रेस्क्यू अभियान जारी

रक्षा अधिकारियों की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, सिक्किम में लैंडस्लाइड में शहीद होने वाले सेना के जवानों की पहचान हवलदार लखबिंदर सिंह, लांस नायक मनीष ठाकुर और पोर्टर अभिषेक लखड़ा के रूप में की गई है। सभी के पार्थिव शरीर बरामद कर लिए गए हैं। रेस्क्यू टीमें लापता चल रहे 6 अन्य जवानों की तलाश में अभियान चला रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button