Breaking NewsBusinessNational

सोना और चांदी हुआ सस्ता, यहाँ चेक करें कितनी गिरी कीमतें

हफ्ते के पहले ट्रेडिंग सेशन में जहां सोने के भाव में 0.40 प्रतिशत तक की गिरावट देखने को मिल रही है।

7 September, 2026 Gold/Silver Rate: सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर गिरावट देखने को मिल रही है। हफ्ते के पहले ट्रेडिंग सेशन में जहां सोने के भाव में 0.40 प्रतिशत तक की गिरावट देखने को मिल रही है, तो वहीं दूसरी तरफ चांदी की कीमतें भी 0.33 प्रतिशत के नुकसान के साथ कारोबार कर रही हैं।

सोने के भाव में अबतक 709 रुपये तक की गिरावट

सोमवार को सुबह लगभग 10.23 बजे, 5 अक्टूबर की डिलीवरी वाला सोना 607 रुपये (0.40 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 1,52,160 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा था। आज सोने ने 508 रुपये गिरकर 1,52,279 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार शुरू किया था, जो पिछले हफ्ते शुक्रवार को 1,52,787 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। खबर लिखे जाने तक, सोने का भाव 1,52,483 रुपये प्रति 10 ग्राम के इंट्राडे हाई से लेकर 1,50,078 रुपये प्रति 10 ग्राम के इंट्राडे लो तक पहुंच चुका था। यानी, शुक्रवार के बंद भाव की तुलना में आज सोने की कीमतें 709 रुपये तक गिर चुकी हैं।

चांदी भी हुई सस्ती

Advertisements
Ad 29

सोमवार को 4 दिसंबर की डिलीवरी वाली चांदी की कीमत 795 रुपये (0.33 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 2,36,863 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर कारोबार कर रही थी। आज चांदी ने 482 रुपये के नुकसान के साथ 2,37,176 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर कारोबार शुरू किया था, जो पिछले हफ्ते शुक्रवार को 2,37,658 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी। खबर लिखे जाने तक, चांदी का भाव 2,37,496 रुपये प्रति किलोग्राम के इंट्राडे हाई से लेकर 2,36,423 रुपये प्रति किलोग्राम के इंट्राडे लो तक पहुंच चुका था। शुक्रवार के बंद भाव की तुलना में आज चांदी का भाव 1235 रुपये तक गिर चुका है।

सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन तेजी

पिछले हफ्ते शुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन तेजी दर्ज की गई थी। जबकि, चांदी का भाव स्थिर रहा था। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, शुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1400 रुपये चढ़कर 1,60,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। जबकि, चांदी की कीमतें 2,40,500 प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button