Breaking NewsEntertainment

कास्टिंग काउच के विरोध में टॉपलेस हुई ये एक्ट्रेस, देखें वीडियो

हैदराबाद। टॉलीवुड अभिनेत्री श्री रेड्डी अपनी बेबाक बयानी के लिए जानी जाती है। इस बार इन्होंने हैदराबाद स्थित फिल्म चैंबर ऑफिस के सामने टॉपलेस होकर विरोध जताया। श्री रेड्डी के मुताबिक फिल्मों में कास्टिंग काउच के जरिए अभिनेत्रियों का शोषण किया जाता है। जिसके विरोध में श्री रेड्डी ने अपने कपड़े खुद ही उतार दिए। इसके बाद तेलंगाना पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

गौरतलब है कि फिल्म ‘अय्यारी’ की एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और कई अन्य अभिनेत्रियों ने सोशल मीडिया पर कास्टिंग काउच से इनकार किया था। जिसके खिलाफ श्री रेड्डी ने बेबाक बयानबाजी करते हुए कई सनसनीखेज आरोप लगाए। श्री रेड्डी के मुताबिक फिल्मों में काम दिलाने के बहाने महिला कलाकारों को हमबिस्तर होने के लिए मजबूर किया जाता है। श्री रेड्डी ने इससे पहले सोशल मीडिया पर कई डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स के खिलाफ कास्टिंग काउच का आरोप लगाया था।

Advertisements
Ad 29

खुद के अनुभव साझा करते हुए श्री रेड्डी ने कहा कि कई प्रोड्यूसर्स ने उनसे आपत्तिजनक पोज में फोटो और वीडियो मांगे, इसके बाद ही काम देने का भरोसा दिलाया। इस मामले में श्री रेड्डी ने कहा कि शिकायत के बावजूद हैदराबाद फिल्म चैंबर खामोश है। आखिरकार एक्ट्रेस ने विरोध का नायाब तरीका चुना और बीच सड़क पर टॉपलेस हो गईं। श्री रेड्डी की इस हरकत के पीछे भले मंशा जो भी रही हो। लेकिन लोग विरोध के नाम पर इस तरह के बर्ताव को सही नहीं मानते हैं।

देखें वीडियो, ( सौजन्य: यो यो सिने टॉकीज):-

[wonderplugin_gallery id=”42″]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button