Breaking NewsUttarakhand

वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी दिवाकर भट्ट का निधन, मुख्यमंत्री धामी ने जताया शोक

दिवाकर भट्ट उत्तराखंड राज्य आंदोलन के अग्रणी कार्यकर्ताओं में रहे हैं। उत्तराखंड क्रांति दल (यकूेडी) के संस्थापकों में से एक थे।

देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट का आज निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। आज शाम को उन्होंने अपने आवास पर अंतिम सांस ली।

बता दें कि दिवाकर भट्ट उत्तराखंड राज्य आंदोलन के अग्रणी कार्यकर्ताओं में रहे हैं। उत्तराखंड क्रांति दल (यकूेडी) के संस्थापकों में से एक थे। उन्होंने लंबे समय तक इसी दल के सदस्य रहकर राज्य स्थापना आंदोलन का नेतृत्व किया। बाद में वह भाजपा में शामिल हुए थे। वे विधायक भी रहे हैं।  इसके बाद वह वापस यूकेडी में लौटे थे।

मुख्यमंत्री धामी ने जताया शोक

भट्ट के निधन पर मुख्यमंत्री धामी भी शोक व्यक्त किया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट लिखते हुए कहा- उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले वरिष्ठ आंदोलनकारी एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री दिवाकर भट्ट जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। राज्य निर्माण आंदोलन से लेकर जनसेवा के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए कार्य सदैव अविस्मरणीय हैं।

विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने शोक व्यक्त किया

विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने उत्तराखंड क्रांति दल के संस्थापक सदस्य दिवाकर भट्ट के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। अग्रवाल ने कहा कि दिवाकर भट्ट के निधन का समाचार पूरे उत्तराखंड के लिए एक अपूरणीय क्षति है। राज्य निर्माण आंदोलन में उनका संघर्ष, समर्पण और योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने उत्तराखंड की अस्मिता और अधिकारों की रक्षा हेतु लंबे समय तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने दिवंगत नेता को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि उनकी पावन आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button