Breaking NewsNational

पुंछ में आतंकवादी ठिकानों का पर्दाफ़ाश, भारी मात्रा में हथियार बरामद

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास स्थित एक गांव में एक आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि नूरकोट गांव में सेना और पुलिस के संयुक्त तलाश अभियान के दौरान इस ठिकाने का पता चला।

अधिकारियों ने बताया कि बरामद किये गये हथियार और गोला-बारूद में दो एके-47 राइफल के साथ दो मैगजीन और  63 गोलियां, एक 223 बोर की एके आकार की बंदूक, उसकी दो मैगजीन तथा 20 गोलियां और एक चीनी पिस्तौल शामिल है।

Advertisements
Ad 29

अधिकारियों ने बताया कि विशेष सूचना के आधार पर रविवार देर शाम अभियान चलाया गया, हालांकि इस दौरान किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button