Breaking NewsEntertainment

रोमांच से भरपूर है वरूण धवन की इस फिल्म का ट्रेलर, देखकर सिहर उठेगा शरीर

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन की फिल्म भेड़िया का ट्रेलर रिलीज हो गया है। बता दें यह फिल्म एक हॉरर-कॉमेडी है। इस ट्रेलर में वरुण का एक अलग अंदाज देखने को मिला रह है। ट्रेलर की शुरुआत घने जंगलों के साथ होती है, जिसमें एक खूंखार भेड़िए दिखाई दे रहा है। ट्रेलर की शुरुआत वरुण धवन से होती है। इस ट्रेलर में नजर आ रहा है की कृति के साथ उनके दोस्त वरुण को उठाने की कोशिश करते हैं। लेकिन उन्हें काफी डर लगता है। यह फिल्म हॉरर-कॉमेडी है तो इस ट्रेलर में मजेदार डायलॉग भी शामिल है। फिल्म में आपको काफी मजेदार सीन्स देखने को मिलने वाला है। फिल्म में मोगली का आइकॉनिक सॉन्ग जंगल- जगंल बात चली है भी सुनने को मिलेगा।

भेड़िया की डॉक्टर

फिल्म भेड़िया में कृति सेनन जानवरों की डॉक्टर अनिका का किरदार निभा रही हैं। हाल ही में उनका फर्स्ट लुक भी सामने आया था जिसमें वो हाथों में इंजेक्शन लिए नजर आ रही है। इस लुक को शेयर करते हुए कृति ने लिखा था ‘मिलिए डॉक्टर अनिका से, भेड़िया की डॉक्टर, इंसानों कृपया अपने रिस्क पर आना।’ अब फिल्म के नए पोस्टर में वरुण गुस्से से बौखलाए हुए दिख रहे हैं। पोस्ट के कैप्शन में वरुण ने कहा, ‘भेड़िया के साथ जोर से गरजने के लिए तैयार हो जाइए!’

Advertisements
Ad 26

थ्री डी में भी रिलीज होगी वरुण धवन की भेड़िया

हॉलीवुड के प्रमुख प्रभाव स्टूडियो मिस्टर एक्स की विशेषता, अमर कौशिक निर्देशित इस फिल्म में उत्कृष्ट दृश्य प्रभावों का दावा किया गया है। ‘भेड़िया’ राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निरेन भट्ट द्वारा लिखी गई है। जियो स्टूडियोज और दिनेश विजन की मैडॉक फिल्म्स 25 नवंबर को रिलीज होने वाली फिल्म पेश कर रही है। वरुण धवन की भेड़िया 2डी के साथ-साथ 3डी में भी रिलीज हो रही है। इस फिल्म में पहली बार कृति सेनन और वरुण धवन एक साथ दिखाई देंगे। इस फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक ने किा है। उन्होंने इससे पहले स्त्री, चोर निकल के भागा और आबा जैसी फिल्मों का निर्देशन कर भी किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button