Breaking NewsNational

खत्म हुई खींचतान, पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गए नवजोत सिंह सिद्धू

नई दिल्ली। कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ चल रही राजनीतिक खींचतान के बीच नवजोत सिंह सिद्धू को कांग्रेस आलाकमान ने पंजाब का प्रदेश अध्यक्ष बना दिया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करके यह जानकारी दी।

प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि ‘कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नवजोत सिंह सिद्धू को तत्काल प्रभाव से पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है।’ इसके साथ ही पंजाब कांग्रेस में 4 कार्यकारी अध्यक्ष भी नियुक्त किए गए हैं।

केसी वेणुगोपाल द्वारा प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि ‘पंजाब कांग्रेस में संगत सिंह, कुलजीत नागरा, पनव गोयल और सुखविंदर सिंह डैनी को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।’ इसके साथ ही कुलजीत नागरा को सिक्किम, नागालैंड और त्रिपुरा के इंचार्ज पद से हटा दिया है।

Advertisements
Ad 13

सूत्रों से जानकारी मिली है कि कांग्रेस आलाकमान ने इस पूरे फैसले में कैप्टन अमरिंदर सिंह और उनके खेमे के नेताओं को दरकिनार किया है। सूत्रों के अनुसार, सिद्धू के साथ में जो चार वर्किंग प्रेसिडेंट बनाए गए हैं, उनमें भी कैप्टन अमरिंदर सिंह की पसंद को दरकिनार किया गया है।

कैप्टन अमरिंदर सिंह के पसंदीदा विजय इंदर सिंगला, मनीष तिवारी, राज कुमार वेरका और अन्य नेताओं को वर्किंग प्रेसिडेंट तक नहीं बनाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button