Breaking NewsNational

Weather Update: देश के इस हिस्से में होगी मूसलाधार बारिश, इन इलाकों में 15 अक्टूबर से बढ़ जाएगी ठंड

अगले पांच दिनों तक दक्षिण भारत के हिस्सों में मूसलाधार भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं 15 अक्टूबर से दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तरी राज्यों में ठंड बढ़ जाएगी।

नई दिल्ली। मौसम विभाग के अनुमानों के मुताबिक देश भर में जहां 15 अक्टूबर से तापमान में गिरावट आने की संभावना है वहीं अगले अगले पांच दिनों तक दक्षिण भारत के हिस्सों में ऐसे में यहां रहने वाले लोगों को अलर्ट रहने की जरूरत है।

दक्षिण के राज्यों में मूसलाधार बारिश

मौसम विभाग के अनुमानों के मुताबिक अगले दो से तीन दिनों के दौरान मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार के बचे हुए भागों, झारखंड, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा और तेलंगाना के कुछ हिस्सों से दक्षिण पश्चिम मॉनसून के वापस लौटने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। वहीं, अगले पांच दिनों तक दक्षिण भारत के हिस्सों में मूसलाधार भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। ऐसे में इन इलाकों में वाले लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।

मौसम विभाग के अनुमानों के मुताबिक 12-17 अक्टूबर के दौरान तमिलनाडु, केरल, 12 अक्टूबर को लक्षद्वीप, 12 से 15 के दौरान दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, 11 से 14 अक्टूबर के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और यनम व रायलसीमा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ जगहों पर भारी बारिश होने के आसार हैं। इसके अलावा 12 अक्टूबर को तटीय आंध्र प्रदेश और यनम व रायलसीमा में तेज सतही हवाएं चलेंगी।  11-13 अक्टूबर को ओडिशा में बिजली व तेज हवा के साथ गरज के साथ छींटे पड़ने का अलर्ट जारी किया गया। नॉर्थ-ईस्ट भारत की बात करें ते 12 अक्टूबर को नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में बिजली के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

Advertisements
Ad 29

दिल्ली एनसीआर में गिरने लगा तापमान

वहीं राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों समेत देश भर में तापमान गिरने लगा है। सुबह और शाम को ठंडी हवाएं चल रही हैं, मौसम में ठंडक बढ़ गई है। बीते दो दिनों से दिन में भी तापमान में कमी आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, 17 अक्टूबर तक दिल्ली एनसीआर में अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस ही रहेगा। दिल्ली एनसीआर में 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। नोएडा, गाजियाबाद, गुड़गांव, फरीदाबाद  में रात का तापमान 18 से 19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है।

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली एनसीआर में दीपावली तक फिलहाल बारिश के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम साफ रहेगा और हवाएं चलती रहेंगी। वहीं इन इलाकों में हल्की धूप के साथ तापमान गिरने का सिलसिला जारी रहेगा। वहीं अनुमानों के मुताबिक दीपावली के बाद सर्दी तेजी से बढ़ने लगेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button