Breaking NewsUttarakhand

उत्तराखंड के इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

देहरादून। जिले में दो दिनों से बादलों की लुकाछिपी के बाद बुधवार को देहरादून समेत उत्तराखंड के कुछ जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

राज्य में पिछले कई दिनों से मानसून की बेरुखी के बाद अब मानसून के बदले मिजाज को देखते हुए देहरादून, चमोली, बागेश्वर, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग में आज बहुत भारी बारिश की संभावना का ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। इन जिलों में कुछ इलाकों में तेज गर्जना के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि बहुत भारी बारिश की संभावना को देखते हुए नदियों, नालों के किनारे बसे लोगों के साथ ही भूस्खलन संभावित इलाकों में बसे लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।

वहीं, देहरादून जिले में भारी बारिश को देखते डीएम सोनिका ने आपदा प्रबंधन से जुड़े अफसरों को अलर्ट रहने के आदेश दिए हैं। डीएम आपदा प्रबंधन से जुड़े अफसरों की बैठक में जरूरी निर्देश जारी किए। उन्होंने सभी एसडीएम को अपने-अपने इलाकों में रहने के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button