Breaking NewsBusinessNational

केंद्र से मिली राहत के बाद इन राज्यों ने भी पेट्रोल-डीजल पर घटाया टैक्स, जानिए ताज़ा क़ीमत

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम की है। केंद्र ने पेट्रोल पर 8 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 6 रुपये प्रति लीटर टैक्स घटाया है, जिसके बाद पेट्रोल की कीमत 9.50 रुपये और डीजल 7 रुपये सस्ता हो गया है। केंद्र सरकार के इस ऐलान के बाद अब राजस्थान और केरल सरकार ने भी पेट्रोल-डीजल के दाम घटा दिए हैं।

राजस्थान सरकार ने पेट्रोल पर 2.48 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 1.16 रुपये प्रति लीटर वैट कम कर देने का ऐलान किया है। इसके बाद अब राज्य में पेट्रोल  के दाम 10.48 रुपये और डीजल 7.16 रुपये प्रति लीटर सस्ता हो गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी

Advertisements
Ad 27

गौरतलब है कि इसके पहले बीते दिन शनिवार को लोगों को ईंधर की उंची कीमतों से राहत देने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी में 8 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 6 रुपये प्रति लीटर की कटौती की घोषणा की। वहीं, केंद्र सरकार ने उज्जवला योजना के लाभार्थियों को 200 रुपये प्रति गैस सिलेंडर की सब्सिडी देने का फैसला किया है। शनिवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्माला सीतारमण ने इस संबंध में ट्वीट कर जानकारी दी। वहीं, उन्होंने राज्यों से नागरिकों को राहत देने के लिए पेट्रोलियम उत्पादों पर वैट कम करने का भी अनुरोध किया था।

सरकार ने इसी तरह पिछले साल नवंबर में दिवाली की पूर्व संध्या पर पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम करने का एलान किया था। तब केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी में 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 10 रुपये प्रति लीटर की कमी की थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button