Breaking NewsUttarakhand

वरिष्ठ भाजपा नेता अरुण जेटली की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन : वंशिका सोनकर

भाजपा नेत्री वंशिका सोनकर ने कहा- वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली जी ने अपने दूरदर्शी नेतृत्व, सरल व्यक्तित्व और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण से सार्वजनिक जीवन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने भाजपा के वरिष्ठ और दिग्गज नेता अरुण जेटली की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सादर नमन किया।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में भाजपा नेत्री वंशिका सोनकर ने कहा- देश के पूर्व केन्द्रीय मंत्री व भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ एवं दिग्गज नेता अरुण जेटली जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं कोटि-कोटि नमन।

Advertisements
Ad 29

भाजपा पार्षद वंशिका सोनकर ने अरुण जेटली की पुण्यतिथि पर उनका स्मरण करते हुए कहा- वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली जी ने अपने दूरदर्शी नेतृत्व, सरल व्यक्तित्व और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण से सार्वजनिक जीवन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सदैव हमारा मार्गदर्शन करती रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button