Breaking NewsUttarakhand

वंदेमातरम को लेकर सियासी घमासान तेज, हरीश रावत ने भाजपा पर बोला हमला

वंदेमातरम को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा वंदेमातरम के नाम पर राजनीति कर रही है।

देहरादून। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने वंदेमातरम गीत के मुद्दे पर भाजपा पर पलटवार किया। कहां, वंदेमातरम से ऐतिहासिकता के साथ भाजपा का कोई रिश्ता नहीं है, उन्होंने वंदेमातरम में सिर्फ डकैती की है।

हरीश रावत ने कहा, भाजपा कोई भी प्रस्ताव पारित करें, उनका अपना संगठन है। लेकिन जो वास्तविकता है, हम स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की ओर से जो निर्धारित मूल्य मान्यताएं हैं और उस समय की वर्किंग कमेटी ने जो तय किया है, उससे आगे आज की वर्किंग कमेटी नहीं बढ़ सकती है।

Advertisements
Ad 29

हमारी दिक्कत यह है कि हम आजादी की लड़ाई के मूल्यों, मान्यताओं और सिद्धांतों से अलग नहीं हट सकते। वंदेमातरम हमारे आजादी के संघर्ष का गीत था और कांग्रेस वर्किंग कमेटी में 1937 में, जिसमें सारे स्वतंत्रता सेनानी थे, महात्मा गांधी के मार्गदर्शन में यह तय किया गया कि एक सब कमेटी बनाई जाए। जिसमें सुभाष चंद्र बोस, आचार्य नरेंद्र देव, जवाहरलाल नेहरू, मौलाना आजाद और दूसरे लोग थे।

उन्होंने रवींद्रनाथ टैगोर का मार्गदर्शन लेकर गीत तय किया। उन्होंने जो तय किया, उसी को आजादी से पहले, अंग्रेजों से लड़ते समय भी कांग्रेस के लोग गाते थे और आजादी के बाद कांग्रेस का कोई भी कार्यक्रम होता है, उसका शुभारंभ वंदेमातरम से करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button