Breaking NewsUttarakhand

त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया विभागों का बंटवारा

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गुरुवार रात अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया। रावत ने गृह, स्वास्थ्य और सतर्कता सहित 40 विभाग अपने पास रखे हैं। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को पर्यटन और संस्कृति विभाग का जिम्मा दिया गया है जबकि प्रकाश पंत को संसदीय कार्य मंत्री और वित्त विभाग का दायित्व सौंपा गया है।

Advertisements
Ad 13
हरक सिंह रावत को वन, पर्यावरण, वन्यजीव और आयुष की जिम्मेदारी दी गयी है और मदन कौशिक को शहरी विकास और आवास मंत्रालय जबकि यशपाल आर्य को सामाजिक कल्याण और रोडवेज विभाग दिये गये हैं।
सुबोध उनियाल कृषि मंत्रालय का कामकाज संभालेंगे जबकि अरविंद पांडे को शिक्षा, खेल और पंचायती राज का जिम्मा दिया गया है। राज्य मंत्री धन सिंह रावत को उच्च शिक्षा और रेखा आर्य को महिला कल्याण मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गयी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button