Breaking NewsNational

एंटी पेपर लीक बिल लोकसभा और राज्यसभा में पास, विपक्ष ने किया जबरदस्त हंगामा

लोकसभा में आज The Public Examinations (Prevention of Unfair Means) Amendment Bill, 2026 लोकसभा से पारित हो गया। इस बीच जोरदार हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी गई।

नई दिल्ली। लोकसभा में The Public Examinations (Prevention of Unfair Means) Amendment Bill, 2026 ध्वनिमत से पारित हो गया। सरकार की ओर से केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने इस चर्चा का जवाब दिया। उन्होंने लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी पर भी जमकर निशाना साधा। बिल पारित होने के बाद लोकसभा में जोरदार हंगामा हुआ जिसके चलते सदन की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी गई।  हालांकि, अपने भाषण से पहले ही राहुल गांधी ने बीते मंगलवार को तेवर दिखा दिए थे। प्रियंका गांधी ने सदन के अंदर शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी पर टिप्पणी की तो राहुल गांधी ने सदन के बाहर शिक्षा मंत्री को घेरा। संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने इसे चरित्र हनन की कोशिश करार दिया। लोकसभा के बाद यह बिल राज्यसभा से भी पारित हो गया।

शिक्षा मंत्री को टारगेट करने पर कांग्रेस का फोकस

गौरतलब है कि कांग्रेस का पूरा फोकस अब अब शिक्षा मंत्री को टारगेट करने पर हो गया है। आज राहुल गांधी को भी चर्चा में हिस्सा लेना है। हालांकि, बीते मंगलवार को प्रियंका गांधी ने जो टिप्पणी प्रह्लाद जोशी पर की थी उसे रिकॉर्ड से हटा दिया गया है लेकिन प्रियंका ने कहा है कि वो अपने बयान को ऑथेंटिकेट करेंगी इसीलिए आज सदन का माहौल गर्म रह सकता है।

विपक्ष ने की पेपर लीक पर सरकार को घेरने की कोशिश

एंटी पेपर लीक बिल पर कांग्रेस की तरफ से प्रियंका गांधी ने मोर्चा संभाला तो अन्य विपक्षी पार्टी के नेताओं ने भी छात्रों के प्रोटेस्ट पर पुलिस एक्शन और पेपर लीक को लेकर सरकार को घेरा। AIMIM चीफ ओवैसी ने छात्रों के प्रोटेस्ट को बांग्लादेश और नेपाल में हुए प्रोटेस्ट से जोड़ा तो एसपी चीफ अखिलेश यादव ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद हुए स्वागत पर तंज कसा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button