Breaking NewsEntertainment

शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं रणबीर-आलिया, ये रहेंगे इंतज़ाम

मुंबई। इन दिनों लव बर्ड्स रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की चर्चा जोरों पर है। फैंस भी बड़े बेसब्री से कपल की शादी का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि दोनों की ओर से शादी की तारीखों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि रणबीर और आलिया 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। जिसकी तैयारी मुंबई के बांद्रा में उनके वास्तु घर पर जोरों से चल रही है।

मेहमानों की लिस्ट, आउटफिट से लेकर मेन्यू तक लोग इस मोस्ट अवेटेड शादी की डिटेल जानने के लिए बेताब हैं। हाल ही में आलिया के भाई राहुल भट्ट ने शादी से जुड़ी कुछ बातें शेयर की हैं। राहुल ने बताया है कि शादी में कुल 28 मेहमान ही आएंगे, जिसमें ज्यादातर परिवार के सदस्य और उनके खास दोस्त होंगे। इसके साथ ही आलिया के भाई ने यह भी बताया कि शादी मुंबई के चेंहूर में स्थित आरके स्टूडियो में होगी।

सिक्योरिटी के तौर पर होंगे बाउंसर्स 

Advertisements
Ad 13

मीडिया से बात करते हुए राहुल भट्ट ने बताया कि, ‘यूसुफ भाई ने आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की सुरक्षा संभाली है। उनके पास मुंबई की सबसे अच्छी सुरक्षा बल – 9/11 एजेंसी है। उन्हें उसी के लिए काम पर रखा गया है। इस एजेंसी से लगभग 200 बाउंसर बुलाए गए हैं। 10 लड़के मेरी टीम से भी भेजा जाएगा।’

चेंबूर और आरके स्टूडियो दोनों पर गार्ड तैनात किए जाएंगे। राहुल ने यह भी बताया कि सिक्योरिटी के लिए ड्रोन का भी इंतजाम किया गया है। इसके अलावा हर मेहमान के साथ रोइंग पेट्रोल ऑफिसर्स रखे जाएंगे। सुरक्षा को लेकर पुख्ता प्लानिंग की गई है। उन्होंने आगे कहा कि, ‘मैं भी सुरक्षा देखूंगा और भाई का फर्ज निभाऊंगा।’

बता दें कि आलिया भट्ट के चाचा ने पहले पुष्टि की थी कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट 14 अप्रैल को शादी कर रहे हैं जोकि चार दिनों तक चलेगी। आलिया के चाचा ने यह भी पुष्टि की कि शादी समारोह चेंबूर में स्थित आरके स्टूडियो में होगी, जहां रणबीर के माता-पिता नीतू कपूर और ऋषि कपूर शादी के बंधन में बंधे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button