Breaking NewsUttarakhand

उत्तराखंड में बदला मौसम, अगले दो दिन पड़ेगी कड़ाके की ठंड

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। जिसके चलते आसमान पर बादल छाए नज़र आ रहे हैं। यदि मौसम विभाग की मानें तो उत्तराखंड में अगले दो दिन तक प्रदेश में मौसम खराब रहेगा। इन दाे दिनों में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज यानी गुरुवार से राज्य में बारिश और बर्फबारी की संभावना जतायी है। तीन जनवरी तक राज्य में ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी। गुरुवार को राजधानी देहरादून में बादल छाए रहे। वहीं मसूरी में बारिश और ओलावृष्टि से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पिथौरागढ़ के मुनस्यारी में बुधवार देर रात इस साल की पहली बर्फबारी हुई। जिससे यहां भी तापमान में खासी गिरावट आई है। यमुनोत्रीधाम सहित यमुना घाटी में आसमान पर बादल छाए हुए हैं। यहां आसपास की ऊंचाई वाली पहाड़ियों पर बर्फबारी की संभावना है।

Advertisements
Ad 27

नई टिहरी और आसपास के क्षेत्रों में हल्की धूप खिली है। चमोली जिले में आसमान में घने बादल छाए हैं। यहां दोपहर बाद बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। रुद्रपयाग से केदारनाथ और तुंगनाथ क्षेत्र में सुबह से बादल छाए हुए हैं। श्रीनगर और आसपास के क्षेत्रों में भी बादल लगे हैं। यहां बारिश होने की संभावना है। ऋषिकेश, हरिद्वार और रुड़की में मौसम साफ है। यहां सुबह से धूप निकली है। मौसम विभाग की ओर से दो और तीन जनवरी को गढ़वाल क्षेत्र में ओलावृष्टि, बारिश व बर्फबारी की चेतावनी पर आपदा प्रबंधन तंत्र से जुड़े सभी अधिकारियों को तैनाती स्थल पर बने रहने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को 24 घंटे अपने मोबाइल फोन ऑन रखने को कहा गया है।

कुमाऊं की बात करें तो यहां भीमताल में बादल छाए हुए हैं। डीडीहाट में देर रात से बारिश हो रही है। यहां घनधूरा के जंगलों में भारी बर्फबारी हुई है। तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है। भवाली में भी बादल छाए रहने ठंड बढ़ी है। पहाड़पानी में हल्की बूंदाबांदी हुई है। अल्मोड़ा और द्वाराहाट में भी बादल छाए हुए हैं। जसपुर में बादल छाए हैं। यहां कड़ाके की ठंड जारी है। चौखुटिया और रानीखेत में बादल छाए हैं। रुद्रपुर में हल्की धूप खिली है। चंपावत जिले के पहाड़ी हिस्सों में छिटपुट बारिश हुई है। यहां भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button