Breaking NewsUttarakhand

प्रेमचंद अग्रवाल ने अपनी विधानसभा क्षेत्र के लोगों द्वारा एकत्रित धनराशि मुख्यमंत्री राहत कोष में दी

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुख्यमंत्री आवास में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रदेश में कोविड-19 तथा लॉक डाउन से उत्पन्न स्थिति के दृष्टिगत संचालित किए जा रहे राहत एवं बचाव कार्यों पर मुख्यमंत्री से चर्चा की।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने अपनी विधानसभा क्षेत्र के लोगों द्वारा एकत्रित 25 लाख 51 हजार रुपए की धनराशि मुख्यमंत्री राहत कोष में दी है।

Advertisements
Ad 27

जिसमें बिशन खन्ना, ऋषिकेश पब्लिक स्कूल द्वारा 10 लाख रुपए,  हर्षवर्धन शर्मा, भरत मंदिर स्कूल सोसायटी द्वारा 10 लाख रुपए, महंत अशोक प्रपन्न शर्मा, मंदिर श्री भरत जी महाराज ऋषिकेश द्वारा 5 लाख रुपए एवं गुरविंदर सलूजा, श्री मां कात्यायनी मंदिर ज्ञान करतार आश्रम शीशमझाड़ी, ऋषिकेश द्वारा 51 हजार रुपए की धनराशि शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button