Breaking NewsNational

अरविंद केजरीवाल ने अब गोवा से किया मुफ्त बिजली का वादा, पढ़िये पूरी खबर

पणजी। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल अब छोटे राज्यों पर पार्टी का विस्तार करने के लिए जुट गए हैं। पंजाब और उत्तराखंड के बाद अब उन्होंने गोवा के लोगों से भी मुफ्त बिजली का वादा किया है।
केजरीवाल ने कहा कि अगर गोवा में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो गोवा के लोगों को 300 तक मुफ्त बिजली दी जाएगी। बिजली के पुराने सारे बिल माफ किए जाएंगे। हम 24 घंटे बिजली देंगे। किसानों को खेती के लिए मुफ़्त बिजली दी जाएगी।

भाजपा-कांग्रेस पर जमकर बोला हमला

Advertisements
Ad 29

केजरीवाल ने कहा कि गोवा का मौसम खूबसूरत है लेकिन राजनीति खराब हो गई है। आज से 2 साल पहले गोवा में 10 जुलाई को कांग्रेस के 10 विधायक अपनी पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल हो गए, लोगों ने तो कांग्रेस को वोट दिया था, कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए वोट दिया था लेकिन सरकार बन गई भाजपा की।

जिस पार्टी को लोगों ने 13 विधायक दिए थे आज वो पार्टी 28 विधायक लेकर बैठी है और जिस पार्टी को लोगों ने 17 विधायक दिए थे आज उसके 5 विधायक बचे। ये चल क्या रहा है, यह हर गोवा वाला पूछ रहा है। चुनाव क्यों कराते हो आपस में ले देकर बना लो सरकार।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button