Breaking NewsUttarakhand

उत्तराखंड में कानून व्यवस्था का राज खत्म: प्रीतम

देहरादून। रुड़की में कोर्ट परिसर में गैंगवार की घटना ने कांग्रेस को सरकार पर हमलावर होने का मौका मुहैया करा दिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि राज्य में कानून का राज खत्म हो चुका है। वहीं आपराधिक मामलों में मंत्रियों की संलिप्तता ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पत्रकारों से मुखातिब प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि रुड़की में कोर्ट परिसर में पुलिस संरक्षण में आरोपी की हत्या ने कानून व्यवस्था को कठघरे में खड़ा कर दिया है। हत्या, बलात्कार और डकैती की घटनाएं बढ़ रही हैं। सरकार कानून का राज कायम करने में नाकाम साबित हो रही है। उन्होंने सरकार पर मंत्रियों की आपराधिक मामलों में संलिप्तता से आंखें चुराने का आरोप लगाया। प्रीतम सिंह ने कहा कि एक मंत्री के पति पर कई संगीन आरोप लगे हैं। वहीं जमीन के कारोबार में मंत्रियों की संलिप्तता पर मुख्यमंत्री चुप्पी साधे हुए हैं।

Advertisements
Ad 29

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मंत्रियों के नामों का खुलासा मुख्यमंत्री को ही करना चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति पर भी सवाल दागे। उन्होंने कहा कि मंत्रियों, विधायकों और सांसदों में खींचतान के हालात हैं। हरिद्वार जिले में इस खींचतान के चलते कई घटनाएं अब तक सामने आ चुकी हैं। कांग्रेस सरकार की नाकामी को जनता के बीच ले जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button