Breaking NewsUttarakhand
Uttarakhand News: नीलकंठ जा रहे 28 कांवड़ियों से भरा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, तीन की हालत गंभीर
घटना में तीन कांवड़ियों की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर एम्स रेफर कर दिया गया है, जबकि बाकी को हल्की चोटें आई हैं। उनका इलाज सरकारी अस्पताल में चल रहा है।

ऋषिकेश। देहरादून-ऋषिकेश मोटर मार्ग पर हादसा हो गया। नीलकंठ मंदिर जलाभिषेक के लिए जा रहे कांवड़ियों से भरा एक ट्रक सात मोड़ के समीप दुर्गा माता मंदिर के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक में चालक समेत कुल 28 कांवड़िए सवार थे।
हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को 108 सेवा और सरकारी अस्पताल की एंबुलेंस से एसपीएस राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया।
घटना में तीन कांवड़ियों की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर एम्स रेफर कर दिया गया है, जबकि बाकी को हल्की चोटें आई हैं। उनका इलाज सरकारी अस्पताल में चल रहा है। सभी कांवड़िए हरियाणा के कैथल जिले से आए हुए हैं।




