Breaking NewsBusinessNational

संकट में आफत, लगातार चौथे दिन फि‍र बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

नई दिल्‍ली। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने बुधवार को पेट्रोल की कीमत में 40 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 45 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। कीमतों की समीक्षा 82 दिनों तक स्‍थगित रखने के बाद लगातार चौथे दिन पेट्रोल-डीजल महंगा हुआ है। कंपनियों की अधिसूचना के अनुसार दिल्‍ली में पेट्रोल की कीमत 73.00 रुपए बढ़कर 73.40 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं डीजल का भाव 71.17 रुपए से बढ़कर 71.62 रुपए प्रति लीटर हो गया है। इससे पहले मंगलवार को पेट्रोल व डीजल के भाव में क्रमश: 54 पैसे और 58 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी।

Advertisements
Ad 29

पिछले चार दिनों में पेट्रोल 2.14 रुपए प्रति लीटर और डीजल 2.23 रुपए प्रति लीटर महंगा हुआ है। तेल कंपनियों ने 82 दिनों तक कीमतों की समीक्षा को स्थगित रखने के बाद रविवार को लागत के अनुरूप फेरबदल की शुरुआत की। तेल कंपनियां हालांकि, एटीएफ और एलपीजी की कीमतों की नियमित रूप से समीक्षा कर रही थीं, लेकिन 16 मार्च से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button