Breaking NewsUttarakhand

Uttarakhand News: केदारनाथ, बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब के लिए हेली सेवाओं पर लगी रोक, ये है वजह

मौसम की चुनौती को देखते हुए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) से हेलिकॉप्टर संचालन की अनुमति नहीं मिली है।

देहरादून। मानसून की दस्तक ने चारधाम यात्रा में केदारनाथ धाम, बदरीनाथ व हेमकुंड साहिब के लिए हेली सेवाओं की उड़ान रोक दी है। 22 जून के बाद आगे की यात्रा के लिए हेली टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग नहीं होगी।

मानसून सीजन में उच्च हिमालयी क्षेत्रों में मौसम की चुनौती को देखते हुए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) से हेलिकॉप्टर संचालन की अनुमति नहीं मिली है। केदारनाथ धाम के लिए दो मई से गुप्तकाशी, सिरसी, फाटा हेलिपैड से हेली सेवा का संचालन शुरू हुआ था। जबकि हेमकुंड साहिब के लिए गोबिंदघाट से घांघरिया तक 25 मई से हेली सेवा संचालित की गई।

Advertisements
Ad 29

इस बार चारधाम यात्रा में हेलिकॉप्टर दुर्घटनाओं के चलते डीजीसीए व उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) की ओर से सख्त निगरानी की जा रही है। प्रदेश में मानसून दस्तक दे चुका है। जिससे 22 जून से आगे की यात्रा के लिए केदारनाथ व हेमकुंड साहिब हेली सेवाओं के टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग रोक दी गई।

वहीं, डीजीसीए ने भी मानसून सीजन में हेली सेवा की अनुमति नहीं दी। 15 जून को केदार घाटी में हेलिकॉप्टर दुर्घटना के बाद से अभी तक केदारनाथ के लिए हेलिकॉप्टरों ने उड़ान नहीं भरी। मानसून सीजन खत्म होने पर 15 सितंबर के बाद ही हेली सेवा शुरू हो पाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button