Breaking NewsUttarakhand

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कांग्रेस पार्टी को लेकर दिया बड़ा बयान, कही ये बात

देहरादून। उत्तराखण्ड सरकार में महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने कांग्रेस पार्टी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में गुटबाजी को हर कोई जानता है। सब जानते हैं कौन मुख्यमंत्री बनना चाहता था, लेकिन उन्हें जनता ने नकार दिया। मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि कांग्रेस में विधायक और मंत्री नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री बनने के लिए चुनाव लड़ा गया।

आज भी कांग्रेस में जितने लोग हैं उतने गुट हैं। कोई नेता प्रतिपक्ष, कोई प्रदेश अध्यक्ष व मुख्यमंत्री बनना चाहता है। जो चिंतन और मंथन कर विपक्ष की भूमिका को भी सही तरीके से नहीं निभा पा रही है। भाजपा ने योजनाओं को आगे बढ़ाने का काम किया, युवा नेतृत्व के साथ हमें इसका परिणाम मिला।

Advertisements
Ad 27

भाजपा ने चुनाव में जो कहा उसे वह आगे बढ़ाने का काम कर रही है। पीआरडी जवानों को लेेकर की गई घोषणाओं पर उन्होंने कहा कि पीआरडी में महिलाओं की संख्या को कम से कम तीन प्रतिशत बढ़ाया जाएगा। इसके अलावा सरकार पीआरडी एक्ट में भी संशोधन करने जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button