भारतीय सिनेमा की दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, 92 की उम्र में ली अंतिम सांस
दिग्गज गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले का निधन हो गया। यह दुखद खबर उनके बेटे आनंद भोसले ने दी है। आशा भोसले का अंतिम संस्कार सोमवार को किया जाएगा।

मुंबई। भारत की सबसे मशहूर गायिकाओं में से एक आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उनका इलाज मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में चल रहा था, जहां आज सुबह उनका देहांत हो गया। यह दुखद खबर उनके उनके बेटे आनंद भोसले ने दी है। पद्म विभूषण और दादा साहब फाल्के से सम्मानित से सम्मानित आशा भोसले को कार्डियक अरेस्ट के साथ-साथ फेफड़ों से जुड़ी कुछ समस्याएं भी थीं, जिसके कारण उनकी मृत्यु हो गई। अस्पताल की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, आशा ताई को कार्डियक अरेस्ट और सीने में इन्फेक्शन की शिकायत के बाद कल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिवार के अनुसार, कल सुबह 11 बजे लोअर परेल स्थित उनके निवास ‘कासा ग्रैंड’ में अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर रखा जाएगा, जहां लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे सकेंगे। इसके बाद शाम 4 बजे मुंबई के शिवाजी पार्क में उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।
आशा भोसले का अंतिम संस्कार कब और कहां होगा?
मशहूर गायिका आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले ने कहा, ‘मेरी मां का आज निधन हो गया। लोग कल सुबह 11 बजे लोअर परेल स्थित कासा ग्रैंड में उन्हें अपनी अंतिम श्रद्धांजलि दे सकते हैं, जहां वे रहती थीं। उनका अंतिम संस्कार कल शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में किया जाएगा।’
अपने में करियर में 12 हजार से ज्यादा गीत गाए
आशा भोसले ने अपने लंबे करियर में 20 से अधिक भाषाओं में 12,000 से ज्यादा गीत गाए और संगीत जगत में कई कीर्तिमान स्थापित किए। उनके निधन से बॉलीवुड, महाराष्ट्र और पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है।
पीएम मोदी ने जताया शोक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आशा भोसले के निधन पर शोक जताया। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आशा भोसले के निधन पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा-‘भारत की सबसे मशहूर और बहुमुखी आवाज़ों में से एक, आशा भोसले जी के निधन से मैं बहुत दुखी हूं। दशकों तक चली उनकी असाधारण संगीत यात्रा ने हमारी सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध किया और दुनिया भर में अनगिनत दिलों को छुआ। चाहे उनकी दिल को छू लेने वाली धुनें हों या उनकी जोशीली रचनाएं, उनकी आवाज़ में हमेशा एक बेमिसाल चमक रही। उनके साथ हुई मेरी मुलाक़ातों की यादें मैं हमेशा संजोकर रखूंगा।
सीएम योगी ने कला-संगीत जगत की अपूरणीय क्षति बताया
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आशा भोसले के निधन को कला और संगीत जगत की अपूरणीय क्षति बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा-‘भारतीय संगीत जगत की सुर साम्राज्ञी, सुरों की महान उस्ताद, ‘पद्म विभूषण’ आशा भोसले जी का निधन बहुत दुखद है और कला की दुनिया के लिए एक ऐसी क्षति है जिसकी भरपाई नहीं हो सकती। उनकी बेमिसाल गायकी ने भारतीय संगीत को नई ऊंचाइयां दीं। उनकी मीठी धुनें हमेशा देश के लोगों के दिलों में गूंजती रहेंगी। मैं भगवान श्री राम से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को शांति मिले, और शोकाकुल परिवार और चाहने वालों को यह बहुत बड़ा दुख सहने की शक्ति मिले। ॐ शांति!




