Breaking NewsEntertainment

अभिनेत्री विद्या सिन्हा की हालत नाजुक, वेंटिलेटर पर रखा गया

मुंबई। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री विद्या सिन्हा को सांस लेने में दिक्कत की शिकायत के बाद मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया है।

सिन्हा को गुरुवार को उपनगर जूहु के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। रिपोर्टों के मुताबिक, उन्हें फेफड़े और दिल संबंधी बीमारी दिक्कत है और गहन चिकित्सा कक्ष में अभिनेत्री को वेंटीलेटर पर रखा गया है।

Advertisements
Ad 29

सिन्हा की बेटी जाह्नवी ने बताया कि वह अभी ठीक नहीं है इसके अलावा मैं कुछ नहीं कहूंगी। विद्या (71) ‘रजनीगंधा’ और ‘छोटी सी बात’ जैसी फिल्मों में अपने अभिनय के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने ‘पति पत्नी और वो’ समेत मुख्यधारा की अन्य फिल्में भी की है।

उन्होंने ‘कुबूल है’ और ‘काव्यांजलि’ जैसे टीवी धारावाहिकों में भी काम किया है। हाल ही में वे स्टार प्लस पर आने वाले चर्चित धारावाहिक ‘कुल्फी कुमार बाजेवाला’ में सिकन्दर सिंह गिल की माँ और कुल्फी की दादी के रोल में नज़र आ रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button