Breaking NewsUttarakhand

विजय गोयल ने संभाला टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का कार्यभार

देहरादून। विजय गोयल ने टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक  के अतिरिक्त कार्यभार को संभाला।

उल्लेखनीय है कि विजय गोयल वर्तमान में निदेशक (कार्मिक) की भूमिका भी निभा रहे हैं। गोयल वर्ष 1990 में वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी के पद पर निगम में नियुक्त हुए। 

Advertisements
Ad 29

मानव संसाधन प्रबंधन के क्षेत्र में उनके पास 35 से अधिक वर्षों का विविध अनुभव है। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने महाप्रबंधक के रूप में कार्मिक विभाग के अतिरिक्त जनसंपर्कविधि एवं मध्यस्थता जैसे महत्वपूर्ण विभागों की ज़िम्मेदारी भी संभाली।

उन्होंने निगम की स्थापना के तुरंत बाद प्रारंभिक मानव संसाधन प्रबंधन तंत्र की स्थापना करने में विशेष योगदान दिया।  

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button