Breaking NewsEntertainment

विवाद के बावजूद विवेक के गले लगे अभिषेक, पढ़ें पूरी खबर

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन और विवेक ओबेरॉय की एक वीडियो क्लिप सामने आई है, जिसमें दोनों गले मिलते नजर आ रहे हैं। यह क्लिप मुंबई में हुई सहारा इंडिया परिवार की पार्टी की है, जो वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में गोल्ड मैडल जीतने वाली पहली भारतीय शटलर पीवी सिंधू के सम्मान में रखी गई थी। पार्टी में अभिषेक पिता अमिताभ बच्चन के साथ पहुंचे थे तो वहीं, विवेक पिता सुरेश ओबेरॉय, मां यशोधरा और पत्नी प्रियंका के साथ मौजूद थे।

20190909_180946
हुआ यूं कि विवेक अमिताभ बच्चन से मिलने के लिए पूरे परिवार के साथ वहां खड़े थे। तभी अमिताभ बेटे अभिषेक के साथ वहां पहुंचे। अभिषेक पहले सुरेश, फिर यशोधरा से मिले। उसके बाद मुस्कराते हुए विवेक से गले मिले और फिर उनकी पत्नी प्रियंका से मुलाकात की। वीडियो को देखें तो पाते हैं कि गले मिलने के बाद विवेक और अभिषेक के बीच कुछ बातचीत भी हुई। बाद में अभिषेक वहां से विवेक के कंधे पर थपकी देते हुए निकल गए। विवेक ने भी अपना हाथ अभिषेक के कंधे पर पटका।

दरअसल, मई में विवेक ने एक मीम शेयर किया था, जिसमें ऐश्वर्या को तीन अलग-अलग लोगों के साथ दिखाया था। सबसे ऊपर ऐश सलमान के साथ दिख रही थीं, जिसे ओपनिंग पोल का टाइटल दिया गया। बीच में खुद विवेक ऐश के साथ दिख रहे थे, जिसे एग्जिट पोल का नाम दिया गया था और सबसे नीचे ऐश को उनके पति अभिषेक और बेटी आराध्या के साथ दिखाया गया था, जिसे रिजल्ट की संज्ञा दी गई थी। एक ट्विटर यूजर द्वावा शेयर की गई इस फोटो को री-ट्वीट करते हुए विवेक ने लिखा था कि यह तस्वीर उन्हें क्रिएटिव लगी, इसलिए उन्होंने इसे शेयर किया। इसमें कोई पॉलिटिक्स नहीं है। यही लाइफ है।

images (5)

इसके बाद रिपोर्ट्स में कहा गया था कि अभिषेक ऐश्वर्या के अपमान से बहुत गुस्सा हैं। वे विवेक को करारा जवाब देने के लिए कमर कस चुके थे लेकिन ऐश्वर्या ने उन्हें शांत रहने के लिए कहा। जब ऐश्वर्या को विवेक के ट्वीट के बारे में पता चला तो उन्होंने अभिषेक को समझाया कि गुस्सा होने की जरुरत नहीं है। यह विवेक का अपनी फिल्म नरेंद्र मोदी बायोपिक के लिए पब्लिसिटी बटोरने का तरीका है। इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया देकर उन्हें और पब्लिसिटी दिलवाने की कतई जरुरत नहीं है।

गौरतलब है कि सलमान खान से ब्रेकअप के बाद कुछ समय के लिए विवेक ओबेरॉय के साथ ऐश्वर्या का नाम जुड़ा था। दोनों ने फिल्म ‘क्यों हो गया न’ में साथ काम भी किया था। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन का भी अहम रोल था। अभिषेक और विवेक ने ‘युवा’ (2004) और ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’ (2007) में साथ काम किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button