वरिष्ठ भाजपा नेता कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर वंशिका सोनकर ने अर्पित की श्रद्धांजलि
भाजपा पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- श्रद्धेय कल्याण सिंह 'बाबूजी' का संपूर्ण जीवन राष्ट्रहित, जनसेवा और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति अटूट समर्पण का परिचायक रहा।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने भाजपा के वरिष्ठ और दिग्गज नेता कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सादर नमन किया।
इस अवसर पर जारी अपने संदेश में भाजपा नेत्री वंशिका सोनकर ने कहा- उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, राजस्थान के पूर्व राज्यपाल एवं ‘पद्म विभूषण’ से अलंकृत श्रद्धेय कल्याण सिंह ‘बाबूजी’ की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं कोटि-कोटि नमन! उनकी पावन स्मृति में मनाए जाने वाले ‘हिंदू गौरव दिवस’ की समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं!

भाजपा पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- श्रद्धेय कल्याण सिंह ‘बाबूजी’ का संपूर्ण जीवन राष्ट्रहित, जनसेवा और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति अटूट समर्पण का परिचायक रहा। उनके उच्च विचार हम सभी को अपने राष्ट्र और सांस्कृतिक मूल्यों से जुड़े रहने की प्रेरणा देते रहेंगे।




