Breaking NewsUttarakhand

नए साल पर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश व बर्फबारी के असार

Uttarakhand Weather Update : मौसम विभाग ने दो दिन हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है।

देहरादून। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम शुष्क बना हुआ है। हालांकि सुबह और शाम ठंड बनी हुई है। आज ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार में सुबह कोहरा छाया रहा। वहीं, अन्य इलाकों में दिन की शुरुआत चटख धूप के साथ हुई।

पहाड़ों की रानी मसूरी, धनोल्टी और कैम्पटी में भी मौसम साफ बना हुआ है। वहीं, शाम को तापमान गिरने से ठंड के कारण लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है।

नए साल पर बर्फबारी के असार

30 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहेगा। मैदानी इलाकों में दिन के अधिकतम तापमान में एक-दो डिग्री की बढ़ोतरी होने से ठंड का अहसास कम होगा।

वहीं, 31 दिसंबर के बाद पर्वतीय जिलों में बारिश व बर्फबारी की होने की संभावना है। इससे शीतलहर चलने से प्रदेश भर में ठंड बढ़ेगी। इसका असर दिन के तापमान में भी देखने को मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button