Breaking NewsNational

जम्मू कश्मीर के पुंछ में LoC के पास देखे गए 6 ड्रोन, सेना का सर्च ऑपरेशन शुरू

पुंछ में LoC के पास ड्रोन देखे जाने के बाद सेना के जवानों ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। ये सभी ड्रोन रविवार रात को देखे गए हैं। जो कि काफी ऊंचाई पर उड़ रहे थे।

पुंछ। भारत-पाक सीमा पर पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास कई अग्रिम इलाकों में पाकिस्तान से आए कम से कम छह ड्रोन मंडराते देखे गए हैं। इसके बाद सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

काफी ऊंचाई पर उड़ रहे थे ड्रोन

सेना के अधिकारियों ने बताया कि रविवार रात 9.15 बजे मेंढर सेक्टर के बालाकोट, लांगोटे और गुरसाई नाले के ऊपर सीमा पार से ड्रोनों की गतिविधि देखी गई। उन्होंने कहा कि ऐसी आशंका है कि ये ड्रोन निगरानी के लिए छोड़े गए। ये काफी ऊंचाई पर उड़ते हुए देखे गए और पांच मिनट के भीतर ही पाकिस्तानी सीमा में वापस लौट गए।

इलाके की घेराबंदी की गई

Advertisements
Ad 29

अधिकारियों ने कहा कि हालांकि, इलाके की घेराबंदी कर दी गई। सुबह होते ही उन इलाकों में तलाशी शुरू कर दी गई। जहां ड्रोनों की गतिविधियां देखी गईं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उनसे कोई हथियार या मादक पदार्थ तो नहीं गिराया गया।

कहीं मादक पदार्थ गिराने तो नहीं आए थे ड्रोन!

पिछले कुछ सालों में पाकिस्तान द्वारा हथियार और मादक पदार्थ गिराने के लिए ड्रोन का उपयोग सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक बड़ी चुनौती बनकर उभरा है। इसी सिलसिले में पुलिस ने पिछले साल फरवरी में ड्रोन देखे जाने की सूचना देने वाले को तीन लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button