Breaking NewsUttarakhand

मुख्यमंत्री धामी से मिले प्रीतम सिंह, विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच प्रदेश के सर्वांगीण विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष से प्रदेश के विकास में विपक्ष से सार्थक पहल की अपेक्षा की।

प्रीतम के करीबी गिरीश पुनेड़ा ने छोड़ी कांग्रेस

Advertisements
Ad 13

प्रीतम सिंह को नेता प्रतिपक्ष नहीं बनाए जाने से उनके करीबी पार्टी नेता व समर्थक मायूस हुए हैं। पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव गिरीश पुनेड़ा ने कांग्रेस छोडऩे की घोषणा की है। उन्होंने पार्टी की प्राथमिक समस्या से इस्तीफा दे दिया।

उन्होंने बीते दिनों पार्टी में उनकी ओर से बनाए गए डिजिटल सदस्यों से माफी मांगी। पार्टी छोडऩे से पहले पुनेड़ा ने इंटरनेट मीडिया पर अपनी पोस्ट में प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर भी निशाना साधा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button