Breaking NewsUttarakhand

यूथ कांग्रेस ने जरूरतमंद परिवारों को वितरित की खाद्य सामग्री

देहरादून। रविवार को यूथ कांग्रेस द्वारा देहरादून के वार्ड नंबर- 75 लोहियानगर में जरूरतमंद परिवारों को खाद्य सामग्री का वितरण किया गया।

महानगर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष फारूक राव ने बताया कि कोरोना महामारी होने के कारण लॉकडाउन लगा हुआ है। जिस कारण बहुत से लोगो का रोजगार ठप हो गया है। वे परिवार अपना व अपने बच्चों का पालन पोषण करने मे असमर्थ हो गए है। तो हमारे द्वारा लगभग आज 65 परिवारों को चुनित कर उन्हें कच्चा राशन पहुचाया गया है।

Advertisements
Ad 29

फारूक राव ने बताया वह लगभग एक हफ्ते से 250 जरूरतमंद परिवारों को राशन दे चुके है व आगे भी इस मुहिम को चलाते रहेंगे तथा जरूरतमंद लोगो की सहायता करते रहेंगे।

इस मौके पर युथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव सोनू हसन, समाजसेवी गौरव गुप्ता, मयंक गुप्ता, रागिब मालिक, साकिब मालिक, चाँद कुरेशी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button