Breaking NewsUttarakhand

उत्तराखंड में बढ़ने लगी गर्मी, इस दिन से फिर करवट लेगा मौसम

Uttarakhand Weather Update: 12-13 मार्च को मौसम बदलने से ठंड एक बार फिर लौट आएगी। 13 मार्च के बाद तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।

देहरादून। उत्तराखंड में अब मौसम में उतार चढ़ाव हो रहा है। दिन में गर्मी तो रात में ठंड परेशान कर रही है। आज रविवार पहाड़ से मैदान तक चटख धूप खिली है। जिससे मौसम में हल्की गर्मी का एहसास हो रहा है। सोमवार को भी प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।

वहीं, मौसम विभाग की मानें तो  इसके बाद 12-13 मार्च को मौसम बदलने से ठंड एक बार फिर लौट आएगी। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, बीते सप्ताह पर्वतीय इलाकों में हुई बारिश-बर्फबारी का असर हवाओं में दिख रहा है। यही वजह है कि बीते तीन दिन से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।

Advertisements
Ad 13

बताया, 13 मार्च के बाद तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। इसके बाद से ही मैदान से लेकर पहाड़ तक गर्मी बढ़ेगी। वहीं, सात मार्च के देहरादून के तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री रहने के आसार हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button