Breaking NewsNational

युवती से छेड़छाड़ के आरोप में भाजपा नेता का पुत्र गिरफ्तार

चंडीगढ़। हरियाणा में एक लड़की का कथित रूप से पीछा करने के आरोप में हरियाणा में भाजपा इकाई के प्रमुख के बेटे समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया लेकिन बाद में दोनों को जमानत पर छोड़ दिया गया है।

Advertisements
Ad 27

पुलिस ने बताया कि लड़की ने भाजपा प्रमुख सुभाष बराला के बेटे विकास बराला और उसके दोस्त आशीष कुमार पर शुक्रवार रात उसका पीछा करने का आरोप लगाया था। बाद में आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।

चंडीगढ़ के पुलिस उपाधीक्षक सतीष कुमार ने कहा, “हमने विकास और आशीष दोनों को गिरफ्तार किया था और बाद में दोनों को जमानत पर छोड़ दिया गया। उन्होंने बताया कि शिकायकर्ता से क्षेत्र के मजिस्ट्रेट के सामने यहां बयान दर्ज कराने को कहा गया है। संबंधित लड़की एक आईएएस अधिकारी की बेटी है।
उपाधीक्षक ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत आरोपियों पर मामला दर्ज किया गया है। लड़की के बयान दर्ज कराने के बाद और भी धाराएं जोड़ी जा सकती हैं। सेक्टर 26 पुलिस स्टेशन में यह मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है और जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button