Breaking NewsUttarakhand

उत्तराखंड के गेस्ट टीचरों को मिली राहत

देहरादून। उत्तराखंड में गेस्ट टीचरों को एलटी और प्रवक्ताओं के रिक्त पदों पर उसी स्कूल में पुनर्नियुक्ति मिलेगी। शासन की ओर से इसका शासनादेश जारी कर दिया गया है।

गेस्ट टीचरों को अब 15 हजार रुपये प्रतिमाह के मानदेय पर नये शैक्षणिक सत्र या नियमित नियुक्ति होने तक जो भी पहले हो उसी पर पुनर्नियुक्ति दी जाएगी।

Advertisements
Ad 29

गौरतलब है कि गेस्ट टीचरों को प्रदेश के सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में अधिकतम 89 दिनों की नियुक्ति दी गई थी, लेकिन 31 मार्च 2016 को शैक्षिक सत्र समाप्त होते ही सभी 6214 गेस्ट टीचरों को कार्यमुक्त कर दिया गया था। अतिथि शिक्षक इसके विरोध में दून की सड़कों पर उतर आए थे।

बहलहाल सरकार के इस आदेश के बाद उत्तराखंड के गेस्ट टीचरों को थोड़ी राहत जरुर मिली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button