Breaking NewsUttarakhand

गोष्ठी का आयोजन किया गया

देहरादून। सोमवार को पुलिस कार्यालय देहरादून में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा क्राइम कंट्रोल एंड रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन के प्रतिनिधिमंडल के साथ एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के दौरान सी.सी.आर.ओ. के पदाधिकारियों द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को संगठन द्वारा जनपद देहरादून में नशा उन्मूलन, ट्रैफिक व्यवस्था, महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के सम्बन्ध में चलाए जाने वाले विशेष जागरुकता अभियान के बारे में जानकारी दी।

सी.सी.आर.ओ. द्वारा चलाए जा रहे विशेष जागरूकता अभियान की प्रशंसा करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उक्त अभियान में जनपद पुलिस द्वारा पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। साथ ही जनपद देहरादून में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सहयोग की अपेक्षा की गई। गोष्टी के दौरान सी.सी.आर.ओ. के पदाधिकारियों द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को उनके द्वारा जनपद देहरादून में किए गए सराहनीय कार्यो के लिए सम्मान पत्र भेंट किया गया।

ssp-dehradun

इस गोष्ठी के कार्यक्रम के दौरान सी.सी.आर.ओ. से राजन मनचंदा, महेश दामिर, गुरदीप सिंह एवं संगठन के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button