Breaking NewsNational

महाराष्ट्र में सुरक्षाबलों ने 5 नक्सलियों को मार गिराया, पढ़िये पूरी खबर

गढ़चिरौली। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में सुरक्षा बलों को उस समय बड़ी जीत मिली, जब कमांडो की एक टीम ने तीन महिलाओं समेत पांच नक्सलियों को गोलियों से भून डाला। अधिकारियों ने बताया कि रविवार सुबह नक्सलियों ने कमांडो टीम पर गढ़चिरौली के घने जंगलों में हमला कर दिया, जिसके जवाब में सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें 5 नक्सली मारे गए।

Advertisements
Ad 29

सुबह 4 बजे के आसपास, नक्सलियों ने धनोरा क्षेत्र के कोसमी-किसनेली के जंगलों में तलाशी अभियान चला रहे एक पुलिस गश्ती दल पर गोलियां चला दीं। एक अधिकारी ने कहा, “एंटी-नक्सल (माओवादी) ऑपरेशन सी-60 कमांडो ने नक्सलियों पर जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद वे इलाके से भाग गए।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button