Breaking NewsNational

जानिए भरे सदन में क्यों पिटे भाजपा विधायक

गाँधीनगर। गुजरात विधानसभा में कांग्रेसी विधायकों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने एक बीजेपी विधायक को सदन में बेल्ट से पीटा। इस घटना के बाद हंगामा मच गया। इससे पहले मंगलवार को कांग्रेस के 28 विधायकों को 15 दिनों के लिए स्पीकर ने निलंबित कर दिया।

दरअसल सभी विधायक पार्टी के वरिष्ठ विधायक विरजी थूमर के निलंबन का विरोध कर रहे थे। विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी ने निलंबित विधायकों को मार्शल से सदन से बाहर निकलवा दिया। जब कांग्रेस के मुख्य सचेतक अमित चवदा ने पार्टी विधायकों की ओर से माफी मांगी तो स्पीकर ने निलंबन वापस लिया।

Advertisements
Ad 26

हंगामा उस वक्त हुआ, जब  कृषि मंत्री आरसी फाल्दू अपने विभाग के लिए बजटीय मांग रख रहे थे उस समय सदन में हंगामा हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button