Breaking NewsNational

मणिपुर में भूस्खलन में 7 जवानों की दबकर हुई मौत, लगभग 50 लोग फंसे

इंफाल। मणिपुर के नोनी में लगातार बारिश के कारण भयानक भूस्खलन हुआ है। इस लैंडस्लाइड में जिरीबाम-इंफाल नई लाइन परियोजना के तुपुल स्टेशन की इमारत को नुकसान पहुंचा है। भूस्खलन के कारण ट्रैक निर्माण, और मजदूरों के कैंप भी तबाह हो गए। फिलहाल राहत और बचाव ऑपरेशन जारी है। जानकारी है कि गोरखा की भारतीय सेना की टीए यूनिट के 26 जवान लापता  हैं। इन जवानों में से 7 और एक रेलेवे के मजदूर की मौत की खबर है। फिलहाल करीब 19 लोगों को बचा लिया गया है।

जवानों में से 7 और एक रेलेवे के मजदूर की मौत की खबर है। फिलहाल करीब 19 लोगों को बचा लिया गया है।

 

 

 

घटनास्थल पर पहुंचे मुख्यमंत्री बिरेन सिंह

राहत और बचाव अभियान की निगरानी के लिए मणिपुर के सीएम बिरेन सिंह भी मौके पर पहुंच चुके हैं। फिलहाल 19 लोगों को बचा लिया गया है, जिनका नोनी आर्मी मेडिकल यूनिट में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि करीब 45 लोग अब भी लापता हैं। गंभीर रूप से घायलों को निकालने का काम चल रहा है। हालांकि खराब मौसम और ताजा भूस्खलन के कारण बचाव कार्य खासा प्रभावित हो रहा है।

Advertisements
Ad 29

मलबे में कई जवानों समेत दर्जनों लोग फंसे 

मणिपुर के नोनी जिले में एक रेलवे निर्माण स्थल पर हुए भीषण भूस्खलन में करीब 7 जवानों की मौत हो गई। अभी भी घटनास्थल पर स्थानीय लोगों और सेना के कई जवानों समेत दर्जनों लोगों के फंसे होने की आशंका है। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक यह घटना बुधवार रात टुपुल यार्ड रेलवे निर्माण शिविर में हुई। उन्होंने बताया कि 7 लोगों के शवों को निकाल लिया गया है और करीब 50 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। बचाव अभियान जारी है।

प्रधानमंत्री मोदी ने की हालात की समीक्षा 

मणिपुर के लैंडस्लाइड को लेकर प्रधानमंत्री ने भी हालात जाने। पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, “मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह से बात की और एक दुखद भूस्खलन के कारण स्थिति की समीक्षा की। केंद्र से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। मैं सभी प्रभावितों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करता हूं। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button