Breaking NewsNational

सफाइकर्मियों ने वॉशरूम गई युवती को बनाया हवस का शिकार

भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल रेलवे स्टेशन पर 20 वर्षीय एक युवती के साथ चार सफाईकर्मियों द्वारा कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने गुरुवार (10 अक्टूबर) को यह जानकारी दी है। बता दें कि पुलिस ने इस सिलसिले में सामूहिक बलात्कार का एक मामला दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए चारों आरोपी भोपाल रेलवे स्टेशन पर सफाईकर्मी के रूप में काम करते हैं। इनमें से धर्मेंद्र नामक व्यक्ति सफाईकर्मियों का सुपरवाइजर है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भोपाल रेलवे के पुलिस अधीक्षक मनीष अग्रवाल ने बताया कि यह घटना बुधवार-गुरुवार की रात को करीब 11:30 बजे घटी है। उन्होंने बताया कि 20 वर्षीय युवती के साथ भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 6 पर सामूहिक बलात्कार किया गया है। पुलिस अधीक्षक का यह भी कहना है कि आरोपियों ने इस वारदात को 6 वाशिंग साइड एरिया के अंधेरे वाले स्थान पर अंजाम दिया है।

मामले में पुलिस अधीक्षक अग्रवाल ने बताया कि पीड़िता अपनी भांजी के साथ झांकी देख कर घर लौट रही थी। इस बीच लघु शंका के लिए प्लेटफार्म नंबर 6 के वाशिंग साइड एरिया के अंधेरे वाले स्थान पर गई थी। आरोपियों ने मौके का फायदा उठाकर उसके साथ गैंग रेप किया। बता दें कि जिस वक्त यह वारदात को अंजाम दिया गया उस समय स्टेशन पूरा सुनसान था।

बता दें कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उनकी पहचान धर्मेंद्र (45), विक्रम करोसिया (32), राजेश खरे (40) एवं राकेश करोसिया (40) के रुप में की है। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भादंवि की धारा 376 (डी), 506 एवं 342 के तहत केस दर्ज किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button