Breaking NewsUttarakhand

बाबा साहेब आंबेडकर की मूर्ति तोड़ने के आरोप में तीन युवक गिरफ्तार

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की मूर्ति तोड़ने के आरोप में तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार देहरादून के प्रेमनगर में शुक्रवार देर रात कुछ अज्ञात युवकों ने बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की मूर्ति क्षतिग्रस्त कर दी थी, जिसके बाद पुलिस ने कुछ घंटों में ही मूर्ति को बदल दिया था।

Advertisements
Ad 27

वहीं मामले में तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। जिसके परिणाम स्वरूप आज शनिवार को पुलिस ने मूर्ति तोड़ने के आरोप में तीन लोगों को पकड़ लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button