Ajab-GajabBreaking NewsNational

खेत खोदकर हज़ारों रुपयों के क्विंटलों प्याज़ चुरा ले गये चोर

इंदौर। आसमान छूते दामों के चलते इन दिनों आए-दिन प्याज की चोरी की खबरें आ रही हैं। ताजा मामला मध्य प्रदेश के मंदसौर से है, जहां एक खेत में प्याज की फसल खोदने के बाद चोर 30 हजार रुपये के 7 क्विंटल प्याज चुराकर फरार हो गए। किसान ने पुलिस थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायतकर्ता जीतेंद्र कुमार ने दावा किया कि उन्होंने अपने गांव की 1.6 एकड़ जमीन पर प्याज बोए थे और फसल तैयार होने के बाद खोदने की तैयारी कर रहे थे।

Advertisements
Ad 26
मंदसौर की नारायणगढ़ पुलिस ने बताया, ‘इससे पहले कि वह अपनी योजना के अनुसार काम कर पाते, अज्ञात चोरों ने मंगलवार तड़के फसल खोद दी और प्याज लेकर फरार हो गए।’ पुलिस ने दावा किया कि मामले से जुड़ी एक शिकायत मिली है और जांच की जा रही है। पुलिस की एक टीम ने खेतों का दौरा किया और इस संबंध में एक रिपोर्ट अभी फाइल होनी बाकी है।

शिवपुरी में प्याज से लदा ट्रक लेकर फुर्र
रिटेल मार्केट में प्याज के दाम इस वक्त 100 रुपये किलो तक पहुंच गए हैं। बाढ़ से प्रभावित महाराष्ट्र से प्याज की सप्लाइ कम हो पा रही है। प्याज के बढ़ते दामों की वजह से मध्य प्रदेश सरकार प्याज की अवैध जमाखोरी के खिलाफ ऐक्शन ले रही है। पिछले हफ्ते मध्य प्रदेश के शिवपुरी इलाके में कुछ लोग 20 लाख रुपये की कीमत के प्याज से लदा एक ट्रक लेकर फरार हो गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button