Breaking NewsNational

बेटी की विवादित पोस्ट पर बीसीसीआई अध्यक्ष ने दी सफ़ाई, कही ये बात

कोलकाता। बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली की बेटी सना (18) ने नागरिकता संशोधन कानून (सीसीए) के विरोध वाली एक पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। उन्होंने इसे हटा लिया था, लेकिन उसका स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पर सौरव ने बुधवार को कहा, ‘‘कृपया सना को इन सभी मामलों से दूर रखें। यह पोस्ट सच नहीं है। राजनीति को समझने के लिए अभी वह बहुत छोटी है।’’

सना की वायरल पोस्ट में लिखा है, ‘‘नफरत के आधार पर शुरू होने वाला आंदोलन डर और संघर्ष के माहौल तक ही चलता है। आज जो खुद को मुस्लिम या ईसाई नहीं हैं, सोचकर सुरक्षित समझ रहे हैं, वे मूर्खों के स्वर्ग में रह रहे हैं।’’

सना ने पोस्ट में कहा- यहां कोई भी सुरक्षित नहीं

Advertisements
Ad 29

वायरल पोस्ट के मुताबिक, संघ (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) हमेशा से ही उन युवाओं को निशाना बनाता आ रहा है, जो वामपंथी इतिहासकारों और पश्चिमी संस्कृति से प्रभावित हैं। भविष्य में यह कहेंगे कि महिलाओं को स्कर्ट नहीं पहनना चाहिए, लोगों को मीट नहीं खाना चाहिए, किसी के स्वागत में हाथ मिलाने या किस करने की बजाय जय श्रीराम कहना होगा। यहां कोई भी सुरक्षित नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button