Breaking NewsEntertainment

कोहली के डुप्लीकेट को देख हैरान हुए प्रतिभागी, रोडीज 17 के ऑडिशन के दौरान आये नज़र

मुंबई। एमटीवी पर प्रसारित होने वाले रियालिटी शो ‘रोडीज 17’ के ऑडिशन चल रहे हैं। 7 जनवरी को चंडीगढ़ ईवेंट में दौरान भारतीय क्रिकेट कप्तान के डुप्लीकेट लक्ष्य ठकराल ऑडिशन देने पहुंचे। विराट की तरह सनग्लासेज लगाकर शो में पहुंचे लक्ष्य ने सभी कंटेस्टेंट के अलावा कैमरे को भी आकर्षित किया।

फार्मा के छात्र 20 वर्षीय लक्ष्य हूबहू विराट कोहली की तरह लगते हैं। अपने लुक्स को लेकर उन्होंने कहा कि कई मौकों पर लोग उन्हें ही भारतीय कप्तान समझकर सेल्फी लेने लगते हैं। शो का हिस्सा बनने को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि वे शो की होस्ट नेहा धूपिया की गैंग में शामिल होना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि नेहा उन्हें काफी इंस्पायरिंग लगती हैं। उन्होंने कहा कि मुझे चुनौतियां पसंद हैं और इस शो में शामिल होकर मैं अपने हुनर को परखना चाहता हूं।

Advertisements
Ad 29

‘रोडीज’ टीवी पर प्रसारित होने वाले सबसे लंबे शोज में से एक है। यह एक यूथ बेस्ड शो है, जिसकी शुरुआत साल 2003 में हुई थी। शो के पहले विजेता एक्टर, वीजे रणविजय सिंह थे। बॉलीवुड के नेशनल अवॉर्ड विजेता आयुष्मान खुराना भी साल 2004 में इसके विनर रह चुके हैं। प्रोग्राम अभद्र भाषा को लेकर काफी विवादों में भी रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button