Breaking NewsUttarakhand

सिरफिरे बेटे ने माँ को मारी गोली, फिर की खुदकुशी

देहरादून। उत्तराखंड के देहरादून जनपद से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजधानी देहरादून के सहसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलोवाला में एक युवक ने अपनी मां को गोली मारकर खुद भी गोली मारकर खुदकुशी कर ली। उक्त युवक चंडीगढ़ के पूर्व ट्रांसपोर्ट कमिश्नर का बेटा बताया जा रहा है। युवक प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था।

Advertisements
Ad 27
घटनास्थल पर जांच में जुटी पुलिस एवँ मौके पर मौजूद लोग
घटनास्थल पर जांच में जुटी पुलिस एवँ मौके पर मौजूद लोग

हत्या के कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सके हैं। मामले में पुलिस परिजनों और नौकर से पूछताछ कर रही है। घटना आज सुबह करीब 8:30 बजे की बताई जा रही है। बताया गया कि घटना से पूर्व युवक ने नौकर को घर से बाहर भेज दिया। जिसके बाद गोली चलने की आवाज सुन सब घर की ओर दौड़ पड़े। समाचार लिखे जाने तक पुलिस घटना की जांच में जुटी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button