Breaking NewsUttarakhand

पैसे हड़पने के लिए तंत्रमंत्र के बहाने की बुजुर्ग की हत्या, जानिए पूरा मामला

देहरादून। राजधानी देहरादून के राजपुर क्षेत्र से पांच फरवरी से गायब बुजुर्ग की हत्या हो चुकी है। पुलिस ने हत्या के आरोप में महिला समेत दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी गार्ड का काम करता था और बुजुर्ग का अच्छा दोस्त था।

पैसे हड़पने के लिए आरोपी तंत्रमंत्र के बहाने बुजुर्ग को ले गए थे और गला घोंटकर मार दिया था। बुजुर्ग का शव छह फरवरी को लालढांग के जंगल में लावारिस बरामद हुआ था। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर लूटी गई कार और मोबाइल बरामद कर लिया है।
पुलिस उप महानिरीक्षक अरुण मोहन जोशी ने बताया कि राजपुर थाना क्षेत्र के दून विहार निवासी बुजुर्ग आनंद प्रकाश चौहान (65) एमसीडी दिल्ली से सेवानिवृत्त थे। वे पांच फरवरी को सुबह 8:30 साढ़े पैतृक गांव जखौली सोनीपत (हरियाणा) जाने की बात कहकर घर से निकले थे। चौहान के गांव नहीं पहुंचने और मोबाइल बंद होने पर परिजनाें को शक हुआ।

Advertisements
Ad 27

पत्नी सीमा उर्फ शैलजा चौहान ने राजपुर थाने में पति की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। एसपी सिटी श्वेता चौबे की अगुवाई में गठित टीम तब से जांच में जुटी थी। कई दिन की भागदौड़ के बाद पुलिस ने बुजुर्ग की कत्ल की गुत्थी को सुलझा दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button