Breaking NewsEntertainment
महज़ 16 साल की उम्र में टिक टॉक स्टार ने मौत को लगाया गले, जानिए पूरा मामला

नई दिल्ली। यह साल मनोरंजन जगत के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा है। अभी तक लोग बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के गम से उभर नहीं पा रहे थे और अब और खुदकुशी की खबर सामने आ गई है। 16 साल की टिक टॉक स्टार सिया कक्कड़ ने आत्महत्या कर ली है। सिया के खुदकुशी की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। पुलिस जांच में लगी हुई है। सिया दिल्ली की रहने वाली हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक सिया ने खुदकुशी से एक रात पहले अपने मैनेजर अर्जुन सरीन से बात की थी। अर्जुन के मुताबिक उन्होंने सिया से एक गाने को लेकर बात की थी। अर्जुन के कहा- सिया उस समय बिल्कुल ठीक थी और परेशान भी नहीं लग रही थी। उन्हें भी यह समझ नहीं आया आखिर सिया ने यह कदम क्यों उठाया।




