Breaking NewsEntertainment

बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंची रिया, सुशांत की बहन के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती के ऊपर लगातार शिकंजा कसता चला जा रहा है। सुशांत मामले की जांच सीबीआई, ईडी और एनसीबी टीम लगी हुई हैं। ड्रग्स मामले में रिया चक्रवर्ती की सोमवार को भी गिरफ्तारी नहीं हुई। एनसीबी मंगलवार को भी रिया से पूछताछ करेगी।

वहीं ताज़ा जानकारी के अनुसार एनसीबी के दफ्तर से निकलने के बाद रिया सीधे बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंची हैं, जहां उसने सुशांत की बहन प्रियंका के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

Advertisements
Ad 27

रिया ने कल पूछताछ के दौरान बताया कि उन्होंने लॉकडाउन में ड्रग्स मंगाया था, लेकिन यह ड्रग्स  अपने लिए नहीं बल्कि सुशांत के लिए मंगाती थीं।  इसके अलावा रिया चक्रवर्ती के भाई और सैमुअल मिरांडा को 9 सितंबर तक एनसीबी की रिमांड पर भेजा जा चुका है।

वहीं दूसरी ओर सीबीआई ने रविवार को लगातार दूसरे दिन दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन मीतू सिंह का बयान दर्ज किया। बयान दर्ज करना सीबीआई टीम की जांच का हिस्सा है, जिसमें एजेंसी हर उस व्यक्ति को तलब करेगी, जो 14 जून को सुशांत के घर पर मौजूद था, जहां से अभिनेता का शव बरामद किया गया था।

शनिवार को मीतू सिंह बांद्रा पश्चिम में मोंट ब्लांक अपार्टमेंट में अपने भाई के घर सीबीआई टीम के साथ गई थी, उस दौरान सुशांत के फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी और सुशांत के निजी कर्मचारी केशव बच्चन और नीरज सिंह भी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button