Breaking NewsEntertainmentUttarakhand

गढ़वाली फीचर फिल्म “फ्यूंली” के दो मधुर गीत किये गए रिलीज़

देहरादून। मनीष वर्मा होम एंटरटेनमेंट फ़िल्म प्रोडक्शन की तीसरी गढ़वाली फीचर फिल्म “फ्यूंली” के दो मधुर गीत फ़िल्म के निर्माता, निर्देशक एवँ अभिनेता मनीष वर्मा के जन्मदिन के अवसर पर रिलीज किये गये।

इस अवसर पर मीडिया को जारी अपने बयान में श्री वर्मा ने कहा कि “आज 20 नवंबर 2020 जो कि एक ऐतिहासिक दिन है और मेरा जन्मदिन भी है। आज के दिन मेरे माता-पिता डॉक्टर आर. के. वर्मा व श्रीमती स्नेहा वर्मा ने हमारी आने वाली सुपरहिट फिल्म “फ्यूंली” का दूसरा गाना भी रिलीज़ किया।

Advertisements
Ad 27

उन्होंने जानकारी देते बताया कि बाकी गाने भी जल्दी ही रिलीज़ किए जाएंगे, आप सबकी कृपा और आशीर्वाद बना रहे। उन्होंने दर्शकों से इन गीतों को अधिक से अधिक संख्या में लाइक व शेयर करने का निवेदन किया है।

20201120_094153

गौरतलब है कि मनीष वर्मा होम एंटरटेनमेंट फ़िल्म प्रोडक्शन की तीसरी गढ़वाली फीचर फिल्म “फ्यूंली” का ट्रेलर कुछ दिनों पूर्व स्वयं निर्माता, निर्देशक, लेखक व अभिनेता मनीष वर्मा ने सोशल मीडिया पर रिलीज किया था।
श्री वर्मा ने कहा कि फ़िल्म सेंसर बोर्ड से पास हो चुकी है और जल्द ही इसे ऑल ओवर मल्टीप्लेक्स में रिलीज़ कर दिया जाएगा। मनीष वर्मा ने सबको फ़िल्म के सफलता पूर्वक निर्माण के लिए बधाई दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button