Breaking NewsUttarakhand

देहरादून आ रही शताब्दी एक्सप्रेस के डिब्बे में लगी आग, पढ़िये पूरी खबर

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय रेलवे की नई दिल्ली से देहरादून शताब्दी एक्सप्रेस के C4 डिब्बे में आज शार्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। ये हादसा कांसरो इलाके के नजदीक हुआ। उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि जिस डिब्बे में आग लगी थी, उसमें से सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया। किसी के चोटिल होने की खबर नहीं हैं।

लोकल मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आज नई दिल्ली से देहरादून जा रही शताब्दी एक्सप्रेस के डिब्बे में आग लगने के बाद ट्रेन में सवार यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया लेकिन ट्रेन के लोको पायलट और गार्ड ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत ट्रेन को कांसरो रेलवे स्टेशन के नजदीक रोक दिया। इस घटना की सूचना तुरंत राजाजी टाइगर रिजर्व और भारतीय रेल के अधिकारियों को दी गई।

Advertisements
Ad 29

लोकल रिपोर्ट्स के अनुसार, राजाजी टाइगर रिजर्व इलाके में होने की वजह से कांसरो में मोबाइल नेटवर्क नहीं है, जिस वजह से घटना की जानकारी जुटाने में टाइम लग रहा है। बताया जा रहा है कि जिस बोगी में आग लगी उसमें 30 से ज्यादा लोग सवार थे।

कहा जा रहा है कि जंगल का रास्ता होने की वजह से घटना स्थल पर फायर ब्रिगेड की टीम भेजने में परेशानी हुई। ट्रेन को अब देहरादून के लिए रवाना कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button